बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बनिया से भर गया मन, अब महतो के सहारे राजनीति करेगी भाजपा ... सम्राट को अध्यक्ष बनाए जाने पर राबड़ी का जातीय तंज

बनिया से भर गया मन, अब महतो के सहारे राजनीति करेगी भाजपा ... सम्राट को अध्यक्ष बनाए जाने पर राबड़ी का जातीय तंज

PATNA. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की है। राज्य में सम्राट चौधरी को बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। जिसके बाद दल के विधायकों- विधान पार्षदों के द्वारा उन्हें बधाई तो दी ही जा रही हैं, साथ ही जदयू- राजद की ओर से भी उनको नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामना दी जा रही है। इसी क्रम में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी तीखे अंदाज में तंज कसते हुए बीजेपी के नए अध्यक्ष को बधाई दी है। 

दरअसल, जब मीडियाकर्मीयों द्वारा राबड़ी देवी से सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का सवाल किया गया तो उन्होंने बड़े ही तीखे अंदाज में कहा कि, अब बीजेपी का मन बनिया से भर गया है इसलिए महतो से मन भरना है। इससे भाजपा को कोई फायदा नहीं होने वाला है लेकिन सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामना देते है। वहीं जब राबड़ी देवी से पुछा गया कि, क्या बीजेपी के इस फैसले का 2024 के चुनाव पर असर पड़ेगा तो, राबड़ी देवी ने कहा कि, यह तो जनता के उपर है। 

बता दें कि, सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के निर्णय को भाजपा की बड़ी चाल बताई जा रही है। माना जा रहा है कि बिहार में नीतीश को झटका देने और कुशवाहा वोटों को साधने के लिए सम्राट चौधरी की ताजपोशी की गई है। वहीं अब बीजेपी के नए अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में ही 2024 लोकसभा के चुनाव होंगे।


Suggested News