बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जालसाजों के निशाने पर मंत्री जी, दो बार बज चुकी है फोन की घंटी

जालसाजों के निशाने पर मंत्री जी, दो बार बज चुकी है फोन की घंटी

PATNA : बिहार में अपराधियों के साथ-साथ अब जालसाजों के हौसले भी बुलंद हैं। जालसाजों के दुष्साहस का आलम ये है कि वे अब बिहार सरकार के मंत्री को भी फांसने की कोशिश करने लगे हैं। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को आज फोन कर उनसे बैंक एटीएम की पिन नम्बर पूछने की कोशिश की गयी।

धोखा देने की नीयत से किया मंत्री को फोन

धोखे से एटीएम का पिन नम्बर पूछ कर पैसा उड़ाने वाले गिरोह पिछले कई साल से सक्रिय हैं। ऐसा ही एक गिरोह अब ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार पे पीछे पड़ गया है। मंत्री महोदय को बार-बार फोन कर उनसे बैंक डिटेल्स मांग जा रहा है। कल भी उन्हें यह फोन आया था। आज फिर जालसाजों ने उन्हें फोन किया।

7602847584 से आज दूसरी बार आया फोन

ग्रामीण विकास मंत्री इस अवांछित कॉल से परेशान हैं। आज उन्हें 7602847584 नम्बर से दूसरी बार फोन या। फोन करने वाले ने बैंक अधिकारी के रुप में परिचय दिया। फिर एटीएम का हवाला दे कर पिन नम्बर मांगने लगा। बात संदिग्ध लगने पर उन्होंने फोन काट दिया।

साइबर क्राइम कंट्रोल पर सवाल

मंत्री महोदय को फोन आने के बाद कानून के रखवाले शायद हरकत में आएंगे। आम आदमी न जाने कितनी बार इनकी जाल में फंस कर हजारों- लाखों रुपये गंवा चुका है। हालांकि बैंक भी सतर्क करने के लिए समय समय पर मैसेज देते हैं। लेकिन बहुत लोग ऐसे भी होते हैं जो ये मैसेज नहीं पढ़ पा पाते। जालसाजों के ऐसे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। आमतौर पर ऐसे मामले पुलिस के पास नहीं पहुंचते। इस लिए पुलिस के साइबर क्राइम कंट्रोल सेल के लिए यह एक बड़ी चुनौती है।

Suggested News