बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में लूटी गयी बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

नालंदा में लूटी गयी बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

NALANDA : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोहसराय थाना पुलिस ने लूटी गयी बाइक और मोबाइल के साथ एक लुटेरा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश नूरसराय थाना क्षेत्र के मंडाछ निवासी गेना गोप का पुत्र सोनू गोप बताया जा रहा है। 

सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि पिछले 20 अप्रैल की देर शाम नूरसराय थाना क्षेत्र के चंडासी निवासी कुश कुमार मारुति सुजूकी शो रूम से घर जा रहा था। इसी बीच सोहसराय थाना क्षेत्र के श्री राम पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर बाइक, 2 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया था। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए थे। 

मामला दर्ज होने के बाद अनुसंधान के क्रम में सोनू गोप को लूटी गयी  मोबाइल और बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश के ऊपर सोहसराय समेत अन्य थानों में कई मामले दर्ज हैं। छापेमारी दल में डीएसपी शिब्ली नोमानी, सोहसराय थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार व डीआईयू के टीम शामिल थे।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News