बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत घुमने आई विदेशी महिला से मसाज के नाम पर बदमाश ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भारत घुमने आई विदेशी महिला से मसाज के नाम पर बदमाश ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

N4N DESK : भारत में अतिथि को देव का दर्जा दिया गया है। खासकर अतिथि जब महिला हो आदर का भाव और अधिक बढ़ जाता है। लेकिन इसके ठीक विपरीत भारत घूमने आई एक विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला नीदरलैंड की रहनेवाली बताई जा रही है। जबकि घटना राजस्थान के जयपुर के एक होटल की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है की विदेशी महिला को आयुर्वेदिक मसाज के नाम पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया। 

आरोपी मसाज सर्विस प्रोवाइडर का काम करता है। हालाँकि महिला ने इस घटना के पांच दिन बाद सिन्धी थाने में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केरल निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है की इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी केरल भागने की फ़िराक में था। इसी बीच उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

पीड़िता के पिता ने आईपीसी की धारा 363,376डी और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 और धारा 16/17 के तहत तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। जिन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है उनके नाम आशीष, शिवम और मुकेश बताया जा रहा हैं।


Suggested News