बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोचिंग से लौट रही छात्रा पर बदमाशों ने चाकू से किया हमला, अस्पताल में चल रहा है इलाज

कोचिंग से लौट रही छात्रा पर बदमाशों ने चाकू से किया हमला, अस्पताल में चल रहा है इलाज

JEHANABAD : जहानाबाद बिहार शरीफ सड़क पर हाजीपुर गांव के समीप कोचिंग से लौट रही एक छात्रा पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल लड़की का नाम मुस्कान कुमारी बताया जा रहा है। घटना गुरुवार की शाम की है। यह लड़की कोचिंग मैं पढ़ाई कर अपने घर लौट रही थी। तभी मोटरसाइकिल सवार कुछ लोग से इस लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल होकर सड़क के किनारे गिर गई। 

इस घटना की सूचना उसके परिवार जनों को दिया गया। मौके पर परिजन पहुंचकर इलाज हेतु उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना से उस इलाके में सनसनी फैल गई है। दिनदहाड़े एक लड़की पर चाकू से हमला करना मामला संदिग्ध लगता है। लेकिन जो भी हो जिस तरह से अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। 

इससे तो यही प्रतीत हो रहा है कि पुलिस प्रशासन बेखबर है ओर अपराधी बेलगाम हो रहे हैं। जिससे जिले में लगातार घटना हो रही है। 2 दिन पहले एक होटल संचालक को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। वही आज गुरुवार को जमीनी विवाद में भी गोलीबारी हुई है। जिसमें मां बेटे को गोली लगी है।

जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट 

Suggested News