बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुर्गा बनाने से इंकार करने पर बदमाशों ने होटल संचालक को चाक़ू मारकर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

मुर्गा बनाने से इंकार करने पर बदमाशों ने होटल संचालक को चाक़ू मारकर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

NAWADA : नवादा में पुल पार रजौली बस स्टैंड के निकट युवक को बदमाशों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया घायल। बताया जा रहा है की मुर्गा बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया है। मामला रविवार की देर शाम का है। जहां रजौली बस स्टैंड के निकट को होटल संचालक को 10 से 12 के संख्या में युवकों ने जमकर पिटाई की और फिर चाकू मारकर घायल कर दिया। 

स्थानीय लोगों की मदद से युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां युवक की हालत काफी गंभीर है। बताया जाता है कि गोपी होटल के संचालक गांधीनगर के निवासी अनिल साव का पुत्र सूरज कुमार पर चाकू से वार किया गया है। सूरज ने बताया है कि पहले चार युवक होटल में प्रवेश किए और मुर्गा बनाने को कहा। इनकार करने के बाद फिर कुछ और युवक आ गए और मारपीट कर घायल कर दिया। जाते-जाते चाकू मारकर जख्मी कर दिया। जब हमने कहा कि आज स्टाफ कम है आज मुर्गा नहीं बन पाएगा। इसी गुस्से में आकर हमारे स्टाफ सूरज से बहस करना शुरू कर दिया। जिसके बाद हम समझाने के लिए पहुंचे तो हमारे पर ही हमला कर दिया गया। जिसके बाद हम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से हमें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बता दें कि जैसे ही पुलिस को चाकूबारी की जानकारी मिली तो आनन-फानन में सदर अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भारती, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद सदर अस्पताल पहुंचे हैं। जहां युवक से विशेष पूछताछ के बाद घटनास्थल पर जाकर जायजा ले रहे हैं। 

युवक के चेहरे पर चाकू से वार किया गया है। जहां युवक की हालत काफी गंभीर बताया जा रही है। थोड़ी सी विवाद में 10 से 12 युवक ने मिलकर एक युवक की जमकर धुनाई की है। फिलहाल युवक की इलाज सदर अस्पताल में की जा रही है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News