बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हनी ट्रैप में फंसाकर बदमाशों ने युवक का किया अपहरण, 40 लाख की मांगी फिरौती, महिला सहित 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

हनी ट्रैप में फंसाकर बदमाशों ने युवक का किया अपहरण, 40 लाख की मांगी फिरौती, महिला सहित 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

NAWADA : पकरीबरावां के हथियरी से तीन दिनों से लापता महेश प्रसाद के पुत्र अक्षय कुमार को पकरीबरावां पुलिस ने झारखंड के  कोडरमा से एक सुनसान जगह से एक बंद कमरे से बरामद किया है। उपरोक्त तथ्य की जानकारी एसडीपीओ महेश चौधरी ने  प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया की तीन दिन पूर्व महेश प्रसाद ने अपने पुत्र के नवादा जाने के दौरान लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में जुटी थी।

इसी बीच परिजनो द्वारा पुलिस को सूचना दी गई की एक नंबर से कॉल कर चालीस लाख की फिरौती की मांग की गई है। जिसके बाद वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू किया गया। तभी पता चला की युवक हनी ट्रैप में फंसकर एक रिया नाम की लड़की से मिलने राजगीर गया था। जहां रिया और उसके अन्य गुर्गों  द्वारा अक्षय को अपहरण करते हुए कोडरमा ले जाया गया और परिजनो से फिरौती की मांग की। उन्होंने बताया की पुलिस ने सबसे पहले हिसुआ थाना क्षेत्र के शांति नगर के सुनील प्रसाद के पुत्र जैकी कुमार एवं उसकी पत्नी खुशबू उर्फ रिया को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। जिसमे रिया की निशानदेही पर सिंधुआरा से खनवां नरहट के सत्येंद्र सिंह के पुत्र गुलशन कुमार को गिरफ्तार किया। जिसे पहले से पता था की युवक को कहां छुपा कर रखा गया है।

जिसके आधार पर पुलिस जमुई जिले के चंद्रदिप थाना के हबूनगर निवासी सरूग महतो के पुत्र रामाशीष प्रसाद उर्फ राजेश कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है। अपहरकर्ता के पास से दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ ने यह भी बताया की उक्त गिरोह में कई अन्य के शामिल हैं। जिसकी भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

बताया जाता है कि युवक पिछले कुछ दिनों ने रिया से मोबाइल पर बातचीत करता था। जिसके कारण रिया उसे राजगीर मिलने बुलाई थी। वहीं से युवक रिया की जाल में फंसा और रिया सहित उसके पति जैकी एवं रामाशीष कुमार तथा गुलशन उसे पकड़कर कोडरमा ले गया। जहां उससे पिता को कॉल करवाकर 40 लाख रुपए देने पर ही मुक्त किए जाने की बात कही गई। एसडीपीओ महेश चौधरी ने नई पीढ़ी के युवाओं से अपील करते हुए कहा की आज कल सोसल मीडिया के माध्यम से बच्चों को प्रेम जाल में फंसाया जा रहा है। आए दिन हनी ट्रैप का मामला सामने आता रहा है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News