बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पिता के आंखों के सामने ही बेटे की गला दबाकर बदमाशों ने की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

BIHAR NEWS : पिता के आंखों के सामने ही बेटे की गला दबाकर बदमाशों ने की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

BHAGALPUR : पिता के आंखों के सामने ही उसके बेटे को दो युवक ने गला घोट कर मार डाला। पहले एक अपराधी ने बच्चे पर केहुनि से जोरदार प्रहार किया। फिर दूसरे ने बच्चे के कपड़े को जोर से पकड़ कर ऊपर उठाया। जिससे बच्चे का गला दब गया। हालाँकि बच्चे ने जोर से आवाज लगाई और इसके बाद वह शांत हो गया। दोनों युवक को लगा की शायद बच्चा मर गया है। 


युवक ने अपने हाथों से उसका गला घोट दिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। यह पूरी घटना मृतक बच्चे के पिता  के आंखों के सामने हो रहा था। पिता बच्चे को बचाने की कोशिश कर रहे थे। बचाने की कोशिश करने के दरमियान दोनों युवक ने उन्हें भी लहूलुहान कर दिया। फिलहाल बच्चे के परिजनों ने थाने में केस दर्ज करा दिया है। 

मामला जिले के बरारी थाना क्षेत्र के पुराने रेलवे क्वार्टर के पास का है। जहाँ कुछ दिन पहले पवन डोम और मनोज डोम के परिवारों के बच्चों में खेलने के दौरान झड़प हुई थी। यह बात कदर फैल गई कि यह झड़प अब बड़े लोगों में भी होने लगी। मनोज डोम ने पवन डोम के बच्चे को मार देने की धमकी भी दे डाला और वही हुआ। 

दूसरे दिन मनोज डोम और राहुल डोम पवन के घर पहुंचे और उसके एक साल के बच्चे पर केहुनी से जोरदार प्रहार किया। उसके बाद राहुल ने उसे गला घोट कर मार डाला। इतना कुछ एक पिता के आंखों के सामने हो रहा था। वह बचाने की कोशिश कर रहा था। तभी उसे दोनों युवक ने मिलकर चाकू से लहूलुहान कर दिया। बता दें कि पवन डोम अगुआनि परबत्ता के रहने वाला है यहां आकर बस गया है। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News