बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : सीएसपी संचालक से बदमाशों ने लूटे 1.23 लाख रूपये, जांच में जुटी पुलिस

BIHAR NEWS : सीएसपी संचालक से बदमाशों ने लूटे 1.23 लाख रूपये, जांच में जुटी पुलिस

SIWAN : सिवान में अपराधी मस्त पुलिस पस्त वाली कहानी हैं। लगातार पांच दिनों से अपराधी लूट जैसी घटना को अंजाम देते आ रहें है। इसके बावजूद पुलिस के हाथ खाली खाली हैं। आज एक बार फिर दिनदहाड़े सिसवन मुख्य पथ पर बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक से एक लाख 23 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना हुसैनगंज थाने के सहुली स्थित ताज चिमनी के पास की है। 

हालांकि एमएच नगर व हुसैनगंज थाने की पुलिस दोनों तरफ अपने अपने सीमा क्षेत्र के अंदर वाहन जांच कर रही थी। फिर भी पुलिस को बदमाशों ने खुली चुनौती देते हुए इस तरह की घटना को अंजाम दिया है।

बताते चलें की जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। आये दिन जिले में अपराधी हत्या, लूट और छिनतई जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। उधर स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं। लोगों ने कहा की पुलिस लगातार गश्ती करती तो इस तरह की घटना पर रोक लगाई जा सकती है। 

सिवान से विजय की रिपोर्ट 


Suggested News