बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : फाइनेन्स कर्मी से बदमाशों ने लूटे 2.50 लाख रूपये, विरोध करने पर गोली मारकर किया जख्मी

BIHAR NEWS : फाइनेन्स कर्मी से बदमाशों ने लूटे 2.50 लाख रूपये, विरोध करने पर गोली मारकर किया जख्मी

KHAGARIA : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े फायनांस कंपनी के एक कर्मी को गोली मारकर 2.50 लाख रूपया लूट लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से आराम से फरार हो गए। वही गोली लगने से जख्मी हुए कर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब कर्मी महेशखूंट से रूपया का कलेक्शन करके खगड़िया ब्रांच अपनी बाइक से आ रहा था। घटना मानसी थाना इलाके की बताई जा रही है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

जख्मी युवक की माने तो वह मुथुक फायनांस कंपनी के R.O के पद पर काम करता है। रूपया कलेक्शन करके ब्रांच लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश ने गोली मारकर रूपया से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है की दोनो बदमाश के पास पिस्टल था। जिसके बल पर उन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया है। 


खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट 

Suggested News