बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पेट्रोल पम्प कर्मी से बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटे 3 लाख रूपये, जांच में जुटी पुलिस

BIHAR NEWS : पेट्रोल पम्प कर्मी से बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटे 3 लाख रूपये, जांच में जुटी पुलिस

NALANDA : एक तरफ आज जहाँ रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीँ अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में जुटे हैं। ताज़ा मामला थरथरी थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहाँ बदमाशों ने हथियार के बल लूट की घटना को अंजाम दिया है। 

बताते चलें की थरथरी थाना क्षेत्र के थरथरी-नूरसराय मार्ग पर रायपुर-कोयल बिगहा गांव के पास रविवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोप पंप से 3 लाख रुपये लूट लिये। विरोध करने पर कैशियर रमेश कुमार को पीटकर जख्मी कर दिया। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लूटपाट के बाद दो बाइक पर सवार चार बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले। सूचना पाकर ग्रामीणों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी थी। 

जख्मी ने बताया कि वह श्रीराम पेट्रोप पंप पर काम करते हैं। शाम को दो बाइक पर सवार चार युवक पेट्रोल भराने के लिए पहुंचे। उसी दौरान दो बदमाश कैश रूम में घुस गये। अंदर घुसकर बदमाशों ने पिस्तौल भिड़ा दिया और मारपीट करने लगे। मारपीट से वह बेहोश हो गये। इसी दौरान एक बदमाश ने काउंटर से तीन लाख रुपये निकाल लिये। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार इसे छिनतौरी की घटना बता रहे हैं। डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि लूट की सूचना मिली है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News