बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में बदमाशों ने ईंट भट्टा कारोबारी को मारी गोली, परिजनों में मचा कोहराम

सिवान में बदमाशों ने ईंट भट्टा कारोबारी को मारी गोली, परिजनों में मचा कोहराम

SIWAN : सिवान में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। पुलिस एक मामले को सुलझा भी नहीं पाती है तबतक अपराधी दूसरी घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे है। 

इसी कड़ी में आज फिर दिनदहाड़े सिवान के नौतन थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी देवेन्द्र सिंह को घर से चिमनी पर जाते वक्त अपराधियों ने गोली मार दिया। जिसके बाद मौके पर ही देवेन्द्र सिंह की मौत हो गईं। इस हत्या से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा हैं कि देवेन्द सिंह गोपालगंज जिले के निवासी हैं। ईंटभट्टा का कारोबार करते हैं। हत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे लेकर मामले की जांच में जुटी हुई हैं। हालाँकि देवेन्द्र सिंह को गोली मारने की वजह का अभी तक पता नही चल सका हैं। उधर इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सिवान से विजय कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News