बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : काम दिलाने के बहाने ले जाकर बदमाशों ने मजदूर को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BIHAR NEWS : काम दिलाने के बहाने ले जाकर बदमाशों ने मजदूर को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

SASARAM : रोहतास में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में बदमाशों ने इंद्रपुरी ओपी थाना क्षेत्र के सोन बराज के पास अक्षय पासवान नामक 35 वर्षीय युवक को गोली मार दी। गोली उसके सिर के पास लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 


घायल अक्षय को इलाज के लिए डिहरी के ही अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी नाजुक स्थिति देखते हुए जमुहार के मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है। बताया जाता है कि सखरा गांव के रहने वाले सन्नी कुमार सोनी ने अक्षय पासवान को गोली मारी है। 

अक्षय पासवान मजदूरी का काम करता है और बताया जाता है कि कहीं काम दिलाने के नाम पर उसे सखरा निवासी सन्नी सोनी इंद्रपुरी बराज की तरफ ले गया और गोली मार दी। फ़िलहाल अक्षय पासवान का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की तहकीकात में जुट गयी है। दैनिक मजदूरी करने वाला अक्षय पासवान से क्या दुश्मनी हो सकती है? इसका पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में काफी आक्रोश है।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट 

Suggested News