बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोर्ट में गवाही देकर पत्नी और बेटी के साथ लौट रहे शख्स को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

कोर्ट में गवाही देकर पत्नी और बेटी के साथ लौट रहे शख्स को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

SAHARSA : सहरसा कोर्ट में गवाही देकर पत्नी व पुत्री के साथ घर लौट रहे शख्स पर बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि इस गोलीबारी की घटना में सभी लोग बाल बाल बच गए हैं। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। 

सदर थाना क्षेत्र के कमिश्नरी कार्यालय के समीप वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। घटना की जानकारी सदर थाने की पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति का नाम शंकर गुप्ता है जो चांदनी चौक का रहने वाला बताया जा रहा है। भूमि विवाद मामले में गवाही देने के लिए सहरसा कोर्ट आया था। 

इस दौरान उनकी पत्नी किरण देवी और पुत्री काजल कुमारी भी साथ में थी। कोर्ट में गवाही देकर शंकर गुप्ता पत्नी व पुत्री के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कमिश्नरी कार्यालय के समीप उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। हालाँकि इस घटना में वे बाल बाल बच गए है। फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है। 

सहरसा से शौकत अली की रिपोर्ट 

Suggested News