बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : आपसी विवाद में बदमाशों ने वृद्ध मजदूर को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BIHAR NEWS : आपसी विवाद में बदमाशों ने वृद्ध मजदूर को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

SIWAN : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही हैं। जहाँ जमीनी विवाद में एक वृद्ध को गोली मारकर घायल कर दिया गया हैं। 55 वर्षीय घायल वृद्ध हसमुल्ला साह को सीवान के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं। 

मामला बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ीं दरगाह की बताई जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार गाँव के ही कुछ लोगो से हसमुल्ला साह का जमीनी विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर आज जब वृद्ध मजदूर हसमुल्ला साह अपने काम से लौट रहे थे। तभी गोली मार घायल कर दिया गया। 

वृद्ध के कमर में गोली लगने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। उधर इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई हैं। हालाँकि इस मामले में अभीतक पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

सिवान से विजय कुमार की रिपोर्ट  

Suggested News