बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बदमाशों ने मूर्ति विसर्जन करने जा रहे युवक को मारी गोली, ग्रामीणों ने दो को पकड़ा, बाइक में लगाईं आग

बदमाशों ने मूर्ति विसर्जन करने जा रहे युवक को मारी गोली, ग्रामीणों ने दो को पकड़ा, बाइक में लगाईं आग

SAMASTIPUR : जिले में अपराधी आये दिन गंभीर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एक घटना की गुत्थी पुलिस सुलझा नहीं पाती है, तबतक अपराधी दूसरी घटना को अंजाम दे देते हैं। इसी कड़ी में जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन में अपराधियों फायरिंग की है। मिली जानकारी के मुताबिक बूढ़ी गंडक नदी के बांध किनारे मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। 

इस घटना में गोली एक युवक को लग गई। गोली लगते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए दो युवकों को बाइक समेत दबोच लिया। वहीं अन्य अपराधी फरार हो गए। गोली लगने वाले युवक के बारे में बताया जा रहा है की वह स्थानीय ही है। लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। जख्मी हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

वहीं ग्रामीणों ने बदमाशों के बाइक में आग लगा दी। जिससे वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है की जिन दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा है। उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ है। घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गयी है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। हालाँकि अपराधियों ने गोली किस वजह से चलाई है। इसका अभीतक पता नहीं चल पाया है। 


समस्तीपुर से संजीव तरुण की रिपोर्ट 

Suggested News