बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल जाने के दौरान हुई मौत

खगड़िया में दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल जाने के दौरान हुई मौत

KHAGARIA : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में खगड़िया में दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गयी है। जिससे युवक की मौत हो गयी है। 


घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की जमीनी विवाद में पहले दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसके बाद युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मिली जानकारी के मुताबिक 42 वर्षीय प्रकाश सदा जमीन बटाईदार हैं। 

वह खेत देखने के लिए गया था। तभी 20-25 लोगों ने पहले लाठी उसे डंडे से पीटा। फिर गोली मार दी।आनन -फानन में युवक के परिजन उसे इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल ले जा रहे थे। 

लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना अलौली थाना क्षेत्र के बहादूरपुर पीकेट के छिलकौड़ी के भगवानपुर मुसहरी का बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच में जुट गयी है। वहीँ युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट 

Suggested News