बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में बदमाशों ने युवक को मारी ताबड़तोड़ 4 गोली, अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत

खगड़िया में बदमाशों ने युवक को मारी ताबड़तोड़ 4 गोली, अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत

KHAGARIA : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के बेलदौर थाना इलाके के तिरसी बासा में आज बदमाशों ने गोलियों से एक युवक को भून दिया। जिससे उसकी मौत गई है। 

घटना तब हुई जब वह जलकर का रुपया मांगने आया था। इसी दौरान दो बदमाशों ने उसे लगातार चार गोली मारा। जिससे रणवीर महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाद में  ईलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रणवीर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया दिया।

मृतक ठूठी मोहनपुर गांव का रहने वाला था। इधर मामले की जांच के लिए गोगरी DSP मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News