बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में डॉक्टर को बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने एसपी से मिलकर लगाई सुरक्षा की गुहार

खगड़िया में डॉक्टर को बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने एसपी से मिलकर लगाई सुरक्षा की गुहार

KHAGARIA : खगड़िया सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कृष्ण कुमार को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है की वॉट्सएप कॉल के जरिए बदमाश ने जान से मारने की धमकी दिया है। 


वॉट्सएप कॉल में बदमाश ने कहा कि जिस जिले में वह रहेंगे, उस जिले में जान से मारेंगे। इधर धमकी भरे कॉल से चिकित्सा पदाधिकारी दहशत में है। चिकित्सा पदाधिकारी ने जिले के एसपी और डीएम से मिलकर सुरक्षा का गुहार लगाया है। 

एसपी के निर्देश पर चित्रगुप्त नगर थाना में केस दर्ज किया जा रहा है। हालाँकि इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है। लेकिन डॉक्टर ने एसपी से दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। वहीँ जान मारने की धमकी मिलने के बाद डॉक्टर के परिजन भी सहमे हुए हैं।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट  

Suggested News