बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : लूट की योजना बनाकर आये बदमाशों ने पेट्रोल पम्प कर्मी को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BIHAR NEWS : लूट की योजना बनाकर आये बदमाशों ने पेट्रोल पम्प कर्मी को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

GAYA : डोभी थाना क्षेत्र के पीपरघटी स्थित कल्याणी पेट्रोल पंप पर हथियार से लैस अपराधियों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी को गोली मारकर घायल कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक अपराधी पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने आए थे। उसके पहले पेट्रोल पंप कर्मचारी से पेट्रोल डलवाया और पैसा मांगने पर उसके साथ मारपीट की। 

इतना ही नहीं जब अपराधी अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाए तो गोलीबारी करते हुए भाग निकले। इस घटना में पेट्रोल पंप के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए डोभी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। घायल व्यक्ति बीघा गांव के अजय यादव व मदन कुमार बताये जा रहे है। उन्होंने कहा की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालाँकि अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News