बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गांव में डकैती करने आए बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात, विरोध करने पर आधा दर्जन ग्रामीणों को मारी गोली

गांव में डकैती करने आए बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात, विरोध करने पर आधा दर्जन ग्रामीणों को मारी गोली

SIWAN : सीवान के एमएच नगर थाना क्षेत्र के मेरही गांव में सोमवार की बीती रात डकैती के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिसमे आधा दर्जन लोग लोग घायल हो गए। दहशत फैलाने के लिए डकैतों ने 5 राउंड फायरिंग किया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पूरी घटना एमएच नगर थाना क्षेत्र के पकड़ी पंचायत के मेरही गांव की है। जहां दिनेश सिंह के घर डकैती करने आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। जिसमें दिनेश सिंह पूरी तरह घायल है। उनके साथ साथ मनोज सिंह, मिथुन सिंह, पंकज सिंह, सम्भूनाथ सिंह, अभिजीत सिंह घायल हो गए हैं। 


गृहस्वामी  की पुत्री रंजना देवी ने बताया कि सोमवार की रात 8 से 9 बजे के बीच मेरे पिता खाना खाकर दरवाज़े पर बैठे थे। तभी 10 से 12 की संख्या में हथियार बन्द अपराधी आए और घर में घुसने लगे विरोध करने पर दिनेश सिंह को लाठी व बंदूक की बट से मारकर घायल कर दिया। पीड़ित व्यक्ति ने जब शोर करना शुरू किया तो अपराधियों ने पैर में गोली मार दी। शोर गुल सुन जब गांव के लोग बचाव करने पहुचे तो अपराधियों ने गोली चलाना शुरू कर दिया। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। 

नहीं मिली थाने से मदद

इस बीच लोगों ने स्थानीय थाने को कई बार फ़ोन किया लेकिन फोन नहीं उठाया गया। घटना के बाद घायलों का प्राथमिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुरा में कराया गया। प्रथमिक इलाज के बाद अधिक घायलों को सीवान रेफर किया गया। घटना में दिनेश सिंह अधिक घायल हुए हैं। जिन्हें पटना रेफर कर दिया गया। 

घटना के बाद स्थानीय थाने के साथ साथ दरौंदा थाना, पचरुखी थाने की पुलिस मौके पर पहुची। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही डीएसपी जितेंद्र पांडेय घटनास्थल पहुचे पूरी घटना की जनकारी ली ।

Suggested News