पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, दानापुर में पूर्व मुखिया की पत्नी से ही लूट लिए 3 लाख रुपए

पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, दानापुर में पूर्व मुखिया

पटना: अपराधियों का हौसला बुलंद होता जा रहा है. बदमाश रोज आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. ताजा मामला दानापुर का है. दानापुर के  खगौल थाना क्षेत्र के दानापुर स्टेशन के पास भूतपुर मुखिया की पत्नी संजू देवी नाम की महिला से 3 लाख लूट की वारदात हो गई.

मनेर के नगवां की रहनेवाली महिला संजू देवी बेटी के विवाह के लिए बैंक से 3 लाख रुपए निकाल कर अपने घर लौट रही थी.

बैंक से रुपए लेकर संजू देवी  घर की ओर जा रही थी तभी बदमाशों ने उससे तीन लाख रुपए छीन लिए.

दो की संख्या में बाइक सवार बदमाशों ने उनके हाथ से पहले बैग छीनने की कोशिश की.  जब इसमें वो नाकाम रहे तो पूर्व मुखिया की पत्नी को धक्का दे कर रुपए छीन लिया.

बहरहाल पुलिस में शिकायत की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.