बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मणिपुर में शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा कटिहार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब

मणिपुर में शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा कटिहार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब

KATIHAR : मणिपुर में भूस्खलन के दौरान शहीद हुए कटिहार के शुभम सिंह का पार्थिव शरीर आज बारसोई नगर पंचायत वार्ड नंबर 12 स्थित उनके आवास पर पहुंचा। बताते चलें भारतीय सेना 107 बटालियन गोरखा राइफल्स में तैनात बारसोई के शुभम सिंह का निधन 4 दिन पूर्व मणिपुर में हुए भूस्खलन में ड्यूटी के दौरान हुआ था। आज उनके पार्थिव शरीर कटिहार बारसोई में पहुंचने पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने नम आंखों से अपने गांव के लाल को विदाई दिया है। 

इस दौरान लोग देशभक्ति नारे लगाते रहे। साथ ही लोगों ने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर शहीद को नम आँखों से विदा किया। मणिपुर से देना के जवान शहीद जवान के पार्थिव शरीर को लेकर कटिहार पहुंचे थे। जहाँ उन्हें देखने के जनसैलाब उमड़ पड़ा। 

बताते चलें की दो जुलाई को मणिपुर के नोनी जिले में तुपुल रेलवे स्टेशन के पास मलबे में दबकर कई लोग की जान चली गयी है। कई शव घटनास्थल के पास नदी से मिले हैं। आधी रात आए इस मलबे के नीचे रेल लाइन प्रोजेक्ट में काम कर रहे वर्कर और उनकी सुरक्षा में लगे टेरिटोरियल आर्मी के जवान दब गए थे। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News