बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुनिया के सबसे प्रदूषित टॉप 30 शहरों में 22 भारत के, जानिए क्या है राजधानी पटना और मुजफ्फरपुर की स्थिति

दुनिया के सबसे प्रदूषित टॉप 30 शहरों में 22 भारत के, जानिए क्या है राजधानी पटना और मुजफ्फरपुर की स्थिति

डेस्क। देश में साफ-सफाई को लेकर किस तरह की गंभीरता बरती जा रही है, इसकी सच्चाई सामने आई है। स्विट्जरलैंड की संस्था आईक्यूएयर की वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट-2020 के अनुसार विश्व के टॉप 30 प्रदूषित शहरों में भारत के 22 शहर शामिल हैं। हालांकि इस लिस्ट में दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर चीन का जिनजियांग है।

मंगलवार को जारी की गई यह रिपोर्ट 106 देशों के पीएम 2.5 डेटा पर आधारित है। जिसमें दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर चीन का जिनजियांग को बताया गया है। उसके बाद नौ शहर भारत के हैं। दूसरा सबसे प्रदूषित गाजियाबाद है।  रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में 2019 के मुकाबले 2020 में 15% का सुधार हुआ। इस सुधार के बावजूद दिल्ली दुनिया का 10वां सबसे प्रदूषित शहर और राजधानियों में सबसे प्रदूषित है। 

बिहार में गया की स्थिति में सुधार

रिपोर्ट के अनुसार, गया में प्रदूषण का वार्षिक पीएम 2.5 औसत 46.3 माइक्रोग्राम है। हालांकि गया में वायु की गुणवत्ता 2019 की तुलना में कुछ बेहतर हुई है। 2019 में गया दुनिया का 65वां सबसे प्रदूषित शहर था। इनकी तुलना में  मुजफ्फरपुर 28वें, पटना 32वें और हाजीपुर 68वें स्थान पर है। जानकारों के मुताबिक, बिहार में पर्याप्त माॅनिटरिंग स्टेशन लगाए जाने की जरूरत है, ताकि सभी शहरों के आंकड़े उपलब्ध हो सके। साथ ही यातायात के लिए सस्ते, सुचारु और कार्बन न्यूट्रल विकल्पों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

दुनिया के 32 गंदे शहर

1.जिनजियांग,चीन,  2.गाजियाबाद, भारत, 3. बुलंदशहर,भारत, 4. बिसराख जलालपुर, भारत, 5. भिवाड़ी, भारत, 6. नोयडा, भारत, 7. ग्रेटर नोएडा, भारत, 8. कानपुर, भारत, 9. लखनऊ, भारत, 10. दिल्ली, भारत. 11. फरीदाबाद, भारत, 12. मेरठ, भारत, 13. जिंद, भारत, 14. हिसार, भारत, 15. काशगार,चाइना. 16 माणिकगंज, बांग्लादेश, 17. आगरा, 18. लाहौर,पाकिस्तान, 19 बहवालपुर, पाकिस्तान, 20. मुजफ्फरनगर, भारत, 22.  बंदवाड़ी, भारत, 23. ढाका, बांग्लादेश, 24. गुरुग्राम, भारत, 25. साउथ टैगेरंग, इंडोनेशिया, 26. यमुना नगर, भारत, 27. रोहतक,भारत, 28.मुजफ्फरपुर, भारत, 29. फैजलाबाद, भारत, 30. धारूहेरा, भारत, 31. सिंगरौली, भारत, 32. पटना, भारत


Suggested News