बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में शादी का झांसा देकर दो बच्चे की मां से तीन सालों तक बनाया शारीरिक संबंध, फिर विवाह से कर दिया इनकार, पीड़िता ने पुलिस से लगायी गुहार

पटना में शादी का झांसा देकर दो बच्चे की मां से तीन सालों तक बनाया शारीरिक संबंध, फिर विवाह से कर दिया इनकार, पीड़िता ने पुलिस से लगायी गुहार

पटना. राजधानी में शादी का झांसा देकर दो बच्चों की मां से 3 सालों तक शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान महिला को एक साल पटना में भी अपने साथ रखा। वहीं बाद में प्रेमी ने धोखा देकर चुपके-चुपके शादी कर रहा था। इसकी सूचना मिली तो महिला ने महिला पुलिस थाने पहुंची और न्याय की गुहार लगायी।

बताया जा रहा है कि फेसबुक के जरिये महिला से दोस्ती हुई धीरे-धीरे मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा दोस्ती प्यार में बदल गया। महिला रांची की बतायी जा रही है। वह शादीशुदा है और दो बच्चे की मां है। महिला की पटना के एक युवक से सोशल साइट्स पर दोस्ती हुई। यवक का नाम आलोक बताया जा रहा है। महिला दो बच्चे की मां है, इसकी जानकारी होने के बाद भी आलोक ने महिला से सम्बन्ध बनाए रखा।


पीड़िता ने बताया कि पटना के आलोक नाम के युवक से फेसबुक के जरिये दोस्ती हुई। फिर पटना के आलोक और रांची की रहने वाली पीड़िता का मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। लगभग 3 साल आलोक ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाते रहा। पीड़िता ने बताया कि इस बीच आलोक ने उससे धीरे-धीरे पैसे ऐंठने भी शुरू कर दिए। आलोक ने इस दौरान महिला को पटना के राजीव नगर में फ्लैट किराये पर दिलवाया और वहां रखा।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता को आलोक की शादी का पता चला। इसके बाद हंगामा खड़ा हुआ है। पीड़िता आलोक के घर शादी रुकवाने पहुंची। यहां आलोक के परिजनों ने जमकर मारपीट की है। इसके बाद पीड़ित महिला राजीव नगर थाना पहुंची है। यहां पीड़ित महिला अपने साथ हुए इस धोखे को बताया है। साथ ही पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिस उस पर दबाव बनाकर मामले को रफा दफा करना चाहती है।

Suggested News