बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छत पर सोये बच्चे को लाने गयी माँ आकाशीय बिजली की चपेट में आई, अस्पताल जाने के दौरान हुई मौत, बच्चे की नानी हुई जख्मी

छत पर सोये बच्चे को लाने गयी माँ आकाशीय बिजली की चपेट में आई, अस्पताल जाने के दौरान हुई मौत, बच्चे की नानी हुई जख्मी

NAWADA : नवादा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक विवाहिता की मौत हो गयी। वहीँ एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बेलदारी गांव में वज्रपात से चपेट में आने से विवाहिता की मौत हो गई है। वही उसकी मां जख्मी हो गई। 

मृतका रामाश्रय चौहान की 22 वर्षीया बेटी पुनिया देवी बताई गई है। वहीँ मां 45 वर्षीया शीला देवी जख्मी है। बताया जाता है कि मृतका अपने बच्चे को छत के ऊपर कमरे में सुलाकर नीचे में काम कर रही थी। अचानक आकाशीय बिजली चमकने की आवाज सुनकर पुनिया देवी अपनी मां के साथ छत पर पहुंची। उसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पुनिया देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मां शीला देवी गंभीर रूप से जख्मी गई। जिसे चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जहां चिकित्सक ने पुनिया देवी को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर रूप से जख्मी उसकी मां शीला देवी को चिकित्सक ने तत्काल इलाज करना शरू कर दिया। 

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। मृतका का ससुराल गया जिले के नीमा गांव में है। पति अमिरक चौहान है। दो संतान छोटे छोटे हैं। एक अजित राज व दूसरा शारदा कुमारी बताया गया है। दुर्गापूजा में मृतका मायके आयी थी। इधर, मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News