बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के लिए हाई प्रोफाइल बन गया है जिम ट्रेनर पर हुआ कातिलाना हमला, नाम सामने आने के बाद डा. राजीव को जदयू ने चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटाया

पटना के लिए हाई प्रोफाइल बन गया है जिम ट्रेनर पर हुआ कातिलाना हमला, नाम सामने आने के बाद डा. राजीव को जदयू ने चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटाया

PATNA : जिम ट्रेनर की हत्या की साजिश रचने के आरोप में फेमस फिजियोथेरेपिस्ट डॉ राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह के खिलाफ कदमकुआं थाना में FIR दर्ज हो गई है। इसमें अज्ञात अपराधियों को भी शामिल किया गया है। शनिवार की देर रात इसकी पुष्टि थानेदार विमलेंदु ने की। देर शाम पुलिस ने उनसे पूछताछ के बाद घर जाने की अनुमति दे दी। थानेदार के अनुसार पूछताछ के लिए इन्हें फिर से थाना बुलाया जाएगा। वहीं हत्या की साजिश में नाम सामने आने के बाद देर शाम जदयू ने डा. राजीव को चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया। वह लंबे समय से इस पद पर बने हुए थे।

जिम ट्रेनर को गोली मारने का यह मामला राजधानी का हाई प्रोफाइल केस बन गया है। शनिवार सुबह कदमकुआं के बुद्धमूर्ति के पास अपराधियों ने जिस जिम ट्रेनर विक्रम सिंह को 5 गोली मारी थी, उसने गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी पुलिस को दिए अपने बयान में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह का नाम लिया। बयान में राजीव और उनकी पत्नी का नाम सामने आते ही SSP उपेंद्र कुमार शर्मा के आदेश पर पाटलिपुत्रा थाना की पुलिस उनके घर पहुंच गई। इसके बाद कस्टडी में लेकर थाने ले आई। डॉक्टर ने कई सवालों का जवाब सीधे तौर पर नहीं दिया। वह बार-बार पुलिस को घुमाते रहे।  अब इस घटना को लेकर कई और खुलासे हो रहे हैं। 

पुलिस के अनुसार, फिजियोथेरेपिस्ट की पत्नी खुशबू सिंह और जिम ट्रेनर के बीच बहुत अच्छी जान-पहचान थी। इस बात की जानकारी जब राजीव सिंह को हुई तो उन्होंने विक्रम को धमकी देना शुरू किया। इस वजह से विक्रम, खुशबू से दूरी बनाने लगा था। बीते शनिवार को घटना के बाद पटना पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए घायल जिम ट्रेनर का मोबाइल जब्त कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल्स को खंगाला। 

डॉक्टर की पत्नी से 1100 बार की बात

SSP उपेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, खुशबू और विक्रम के बीच इस साल के जनवरी से लेकर अब तक 1100 बार बात हुई है। इन दोनों के बीच लेट नाइट में भी कॉल पर बात हुई है। अधिकांश कॉल 30 से 40 मिनट के हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को इस बात के भी सबूत मिले हैं कि इस साल 18 अप्रैल को पहली बार डॉ. राजीव ने कॉल कर विक्रम से सीधे तौर पर बात की थी। उसी दरम्यान उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। 

मॉडलिंग सहित फिल्मों में काम कर चुका है विक्रम

विक्रम सिंह सिर्फ एक जिम ट्रेनर ही नहीं है। वह मॉडलिंग की दुनिया में भी अपनी किस्मत आजमा चुका है। 2015 में हुए देव एंड दिवा का वो विनर भी रह चुका है। दोस्तों के अनुसार, वह हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुका है। वह गाने भी गा चुका है। हिंदी और भोजपुरी में उसके कई एलबम भी आए हैं। उसने कोरस डांसर के रूप में फेमस रैपर बादशाह के साथ काम किया है। 

जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष थे डॉ राजीव

वहीं बात अगर हत्या की साजिश रचनेवाले डॉक्टर राजीव कुमार सिंह की करें तो पूर्वी बोरिंग कैनाल रोड के राय जी गली में उनका साईं फिजियोथेरेपी है। बॉलीवुड एक्टर और क्रिकेटर्स के साथ फोटो खींचवाने के ये बड़े शौकीन रहे हैं। आदित्य पंचोली, बॉबी देओल, जैकी श्रॉफ सहित कई एक्टर्स के साथ इनके फोटो हैं। राजीव ने अपनी पैठ राजनीतिक गलियारे में भी बनाई। वर्तमान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के चिकित्सक प्रकोष्ठ के ये प्रदेश उपाध्यक्ष थे।लेकिन जैसे ही उन पर हत्या की साजिश रचने का मामला सामने आया, उन्हें उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया।


Suggested News