बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : नवनिर्वाचित मुखिया ने एसपी से लगाई गुहार, कहा सुरक्षा नहीं मिली तो विरोधी मार देंगे गोली...

BIHAR NEWS : नवनिर्वाचित मुखिया ने एसपी से लगाई गुहार, कहा सुरक्षा नहीं मिली तो विरोधी मार देंगे गोली...

AURANGABAD : जिले के मदनपुर के घोड़ा डिहरी पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया शोभा देवी ने प्राण रक्षा की गुहार लगाई है। मुखिया ने कहा कि सुरक्षा नही मिली तो विरोधी उन्हे गोली मार देंगे।

 उन्होंने कहा कि पंचायत में मुखिया पद पर उनकी चुनावी जीत सुनिश्चित होते ही वोटिंग के तत्काल बाद तत्कालीन निर्वतमान मुखिया पम्मी देवी के देवर पवन सिंह उर्फ बाबू ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उनके पति पवन सिंह पर दर्जनो राउंड फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला किया था। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। 

मुखिया निर्वाचित होते ही विरोधी पुनः उनपर, उनके पति और समर्थकों पर हमला करने की साजिश रच रहे है। विरोधी मेरी भी हत्या करा सकते है। इसी वजह से वह औरंगाबाद के एसपी स़े सुरक्षा दिए जाने की मांग कर रही है। वही मुखिया के जेठ ने कहा कि यदि प्रशासन  ने सुरक्षा उपलब्ध नही कराई तो विरोधियों को निःसंदेह हमला करने का मौका मिल सकता है। विरोधी हार से खार खाए हुए है और वे कुछ भी कर सकते है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News