बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जीत की खुशी में दीपावली की रात कराया बार बालाओं का डांस, हाथ में कट्टा लेकर 'बबुआ के खुश कर' गाने पर खूब हुई फायरिंग....

जीत की खुशी में दीपावली की रात कराया बार बालाओं का डांस, हाथ में कट्टा लेकर 'बबुआ के खुश कर' गाने पर खूब हुई फायरिंग....

PATNA: पटना के बिक्रम थाना इलाके के महजपुरा गांव में  जीत की खुशी में दीपावली की रात हाथ में कट्टा लेकर 'बबुआ के खुश कर' गाने पर बार बालाओं का डांस हुआ। इस डांस कार्यक्रम के दौरान खूब ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। 

बताया जाता है कि बिक्रम में अभी कुछ दिन पूर्व पंचायत चुनाव संपन्न हुआ है। चुनाव में हार जीत को लेकर यहां के कई दबंग लोगों के द्वारा दीपावली की रात महजपुरा गांव में बार बालाओं के डांस का आयोजन किया गया। दीपावली की रात हुए इस आयोजन में गांव के हजारों लोग डांस प्रोग्राम में उपस्थित हुए। डांस के बीच बार बालाओं के साथ कुछ लड़कों ने पिस्तौल के बल पर बार बालाओं से जबरन ठुमके लगवाए गए। हालांकि न्यूज़4नेशन इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। 

ग्रामीणों ने दबी जुबान से यह भी बताया कि डांस के दौरान यहां कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जमकर गोलीबारी की गयी। दूसरे दिन लोगों ने जब इसकी जानकारी बिक्रम थाने को दी तो पुलिस के होश उड़ गए। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि डांस का कार्यक्रम किन के द्वारा आयोजन किया गया था और कौन-कौन लोगों द्वारा डांस कार्यक्रम के दौरान गोलियां चलाई गई। पुलिस ने डांस के दौरान पिस्तौल लहराते बार बालाओं और कुछ लड़के के फोटो भी प्राप्त किए हैं। पुलिस फोटो के माध्यम से उन लोगों को पता लगाने में जुटी है जिनके द्वारा गोलीबारी की है। गांव में चर्चा यह भी है कि वीडियो वायरल करने वाले युवक पुलिस की डर से गांव छोड़कर फरार हो गए हैं।

Suggested News