बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में भीषण गर्मी के बीच आई राहत वाली खबर, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

बिहार में भीषण गर्मी के बीच आई राहत वाली खबर, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तपती गर्मी के कारण लोगों को कई परेशानियां उठानी पड़ रही है। राज्य में पिछले एक हप्ते से लू और हीटवेब का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग लोगों से दोपहर के तपती धूप में घर से बाहर ना निकलने की अपील कर रहा है।

 राजधानी पटना समेत कई जिलों की अधिकतम तापमान 43 डिग्री है। वहीं इसी बीच अब एक बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में बारिश होने की आसार दिख रहे हैं। 

दरअसल, आईएमडी रिपोर्ट की मानें तो राज्य में तपती और जानलेवा गर्मी  से जल्द ही राहत मिलने वाली है। रिपोर्ट की मानें बिहार में अगले 48 घंटों में बारिश होने की संभावना है। राज्य में गर्मी की कहर इस हद तक बढ़ी है कि, सभी बेसब्री से बारिश के आने का इंतजार कर रहे हैं। 

बता दें कि, आईएमडी रिपोर्ट के अनुसार बिहार समेत देशभर के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के द्वारा दी गई इस जानकारी के बाद लोगों में   गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद दिख रही है। लगातार चल रही गर्म हवाओं से शहरों में अंगार बरस रहे हैं। कई राज्यों में स्कूलों को बंद कर दी गई है तो वहीं कई राज्यों में स्कूल के टाइमिंग में बदलाव किया गया है।     

Suggested News