बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लायन्स क्लब पाटलीपुत्र आस्था के नए पदाधिकारियों के पदाधिकारियों ने ली शपथ, डॉ. राजेश गोस्वामी बने अध्यक्ष

लायन्स क्लब पाटलीपुत्र आस्था के नए पदाधिकारियों के पदाधिकारियों ने ली शपथ, डॉ. राजेश गोस्वामी बने अध्यक्ष

PATNA : राजधानी पटना में लाएंस क्लब पाटलीपुत्र आस्था के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। रविवार को पटना के चाणक्य होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष के पद पर लायन डॉ. राजेश गोस्वामी, सचिव के रुप में डॉ. विकास कुमार, कोषाध्यक्ष लॉयन डॉ. माधवी बनी ने शपथ ली। 

इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. शंशाक घोष मौजूद रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में लायन्स  322ई जिलापाल लायन्स मद्धेश्वर सिंह, विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में उप जिलापाल प्रथम लायन विनोद अग्रवाल, उप जिलापाल द्वितीय गनवंत मलिक और लायंस क्लब 322ई के बिहार राज्य के अलग-अलग राज्यों से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। पूर्व डीजी लायन अनुपम सिंघानिया ने कैबिनेट मेम्बर्स को इंस्टाल और पूर्व डीजी लायन आरआर सहाय जी इंडक्सन कराकर शपथ ग्रहण करवाया।

वर्तमान सत्र 2022-23 के लायंस क्लब इंटरनेशनल 322ई के मुख्य अतिथि जिलापाल मद्धेश्वर सिंह और लायन्स क्लब पाटलिपुत्र आस्था के संस्थापक अध्यक्ष लाइन डॉ. अमूल्या सिंह और सभी सम्मानित पदाधिकारी सदस्य और अन्य क्लब के माननीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में क्लब के पदाधिकारियों ने कार्यभार लेते हुए शपथ ग्रहण किया। क्लब निदेशक डॉ. अमूल्या सिंह, विपिन सिंह, डॉ. अमलेश सिंह, ई. मनोज कुमार, आलोक रंजन सिंह, डॉ सुमन कुमार. डॉ. मनीषा सिंह, मृत्युंजय कुमार, डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. राणा एसपी सिंह, डॉ सुरेंद्र सिंह, बसंत पंचानन और क्लब के माननीय सदस्य व लायन्स क्लब 322ई डिस्ट्रिक्ट के वरीय पदाधिकारियों ने सफल सत्र हेतु शुभकामनाएं दी। 

इस दौरान लायन क्लब पाटलिपुत्र आस्था की टीम के द्वारा बताया गया कि इस बार जल संरक्षण, पर्यावरण, चाइल्ड कैंसर, हंगर और हाईजीन, डायबिटीज, दिव्यांग के लिए नेत्र जांच पर मुख्य रूप से कार्य किया जाएगा। राज्य भर से आए सभी पदाधिकारी सभी कैबिनेट सदस्यों और दिल्ली गेट से कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद दिया।

Suggested News