BHAGALPUR : उसने अपनी पसंद की लड़की से शादी की थी, दो बच्चे भी हुए, लेकिन यह नहीं मालूम था कि जिसे वह खुद ब्याह कर यहां लेकर आया था, वह ही उसकी हत्या कर देगी। यह कहना है उस मां का, जिसके बेटे की हत्या उसकी बहू ने कर दी है।
मामला भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर से जुड़ा है। जहां रहनेवाले अजीत कुमार ने चार साल पहले अपनी पसंद की लड़की कोमल कुमारी से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से उनके दो बच्चे हुए। वही शादी के बाद उक्त को दो बच्चे भी है। जिनकी उम्र 2 वर्ष और 20 दिन का है। लेकिन धीरे-धीरे इस शादी के रिश्ते में मनमुटाव बढ़ने लगा। मृतक की मां ने बताया कि हर दिन दोनें के बीच झगड़ा होने लगा था। बहू घर में हिस्सा देने की मांग करती थी। जिसके कारण दोनों में तनातनी बनी रहती थी।
फोन कर बुलाया और पांच मिनट बाद आई मौत की खबर
मृतक की मां ने बताया कि आज सुबह मेरे बेटे को फोन कर बुलाया गया और उसके पांच मिनट बाद ही उसकी हत्या कर दी गई। मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बहू, बहू के भाई भाई फूचन यादव, देवन यादव , रसगुन ने साजिश करके हत्या की घटना को अंजाम दिया है।
वहीं घटना की सूचना हबीबपुर थाना को मिलने के बाद थाना के अधिकारी दल बल के साथ घटना स्थल पर सब को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।