बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव, भोज खाकर लौट रहे युवक को गोलियों से भूना

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव, भोज खाकर लौट रहे युवक को गोलियों से भूना

BEGUSARAI : जिले में पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद हत्या और लूट की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी हत्या और लूट जैसी घटना को आराम से अंजाम देकर चलते बन रहे है। बीती रात एकबार फिर जिले में बेखौफ अपराधियों ने जमकर तांडव मचाते हुए एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव देर शाम करीब 9 बजे अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोलियों से भून डाला। इस घटना में उसकी मौते पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नवीन सिंह के रुप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि नवीन सिंह अपने गांव में ही अनिल सिंह के यहां से भोज खाकर अपने साथियों के साथ स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। उसी दौरान मोहनपुर गांव के समीप पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उनके गाड़ी को घेर लिया। उसके बाद नवीन सिंह को गाड़ी से खिंचकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। इस घटना में नवीन सिंह मौके पर ही मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार नवीन सिंह भी आपराधिक चरित्र का था और उसपर कई मामले दर्ज है। बताया जाता है कि नवीन का गांव के ही दबंगों से बालू के अवैध कारोबार को लेकर विवाद चल रहा था। अपने उपर मंडरा रहे खतरे को लेकर नवीन अधिकांश समय गांव से बाहर ही रह रहा था।

लोगों का कहना है कि नवीन सिंह को भोज खाने के लिए मोहनपुर गांव की अनिल सिंह के यहां गया हुआ था। जब भोज खाकर वहां से लौट रहा था उसी दरमियान अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। 

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर   पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News