बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

नवादा में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

नवादा. नगर थाना क्षेत्र के संकट मोचन के निकट करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। वह ग्रील मिस्त्री का काम रहा था।

शहर के संकट मोचन मंदिर स्थित ग्रील मिस्त्री की मौत की खबर मिलने के बाद लोगों की भीड़ उमड़ गई है। बताया जाता है कि मंगलवार को यह घटना घटी है। मृतक की पहचान किशोर विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो शहर के वीआईपी कॉलोनी में रहता था। परिजनों ने बताया कि रोज दिन की तरह व दुकान में बिजली के जरिए ग्रिल, सटर व अन्य लोहे का सामान बनाने का काम करता था। मंगलवार को काम करने के दौरान उसे करंट लग गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने करंट लगने के बाद उसे सदर अस्पताल लाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी इंदू देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

हाल ही में बहन की हुई थी शादी

बताया जाता है कि किशोर विश्वकर्मा ने हाल ही में अपनी बहन की शादी की थी। 8 जुलाई को नवादा में धूमधाम से शादी हुई थी। अपनी बहन को घर से विदा किया था। मौत के बाद पूरे परिवार सदमे में है।

Suggested News