बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार रेजिमेंटल सेंटर में अंतिम बार हुई 293 जवानों की पासिंग आउट परेड, अब सिर्फ अग्निवीर जवानों की होगी बहाली

बिहार रेजिमेंटल सेंटर में अंतिम बार हुई 293 जवानों की पासिंग आउट परेड,  अब सिर्फ अग्निवीर जवानों की होगी बहाली

पटना. दानापुर बिहार रेजिमेंटल सेंटर में शनिवार को 293 जवानों के अंतिम पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इसके बाद सेना में बहाली के लिए अग्नि वीर जवानों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि बिहार रेजिमेंटल सेंटर के ब्रिगेडियर ने कहा कि अग्निवीर के बहाली और पासिंग आउट परेड की प्रक्रिया भी इसी तरह की होगी।

बताते चलें कि बिहार रेजिमेंटल सेंटर दानापुर में शुक्रवार को 293 आर्मी के जवानों की पासिंग आउट परेड कराई गई। इस मौके पर बिहार रेजिमेंटल सेंटर के ब्रिगेडियर ने जवानों और उनके परिवार के लोगों को सम्मानित किया।


आज के पासिंग आउट परेड के बाद उन जवानों को देश के अलग-अलग हिस्सों में देश की सुरक्षा के लिए उनके कंधे पर जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। इससे पूर्व बिहार रेजिमेंटल सेंटर के कई अधिकारियों ने जवानों का हौसला बढ़ाया।

आर्मी सेंटर में जवानों को देश के सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और उन्हें देश एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के मान सम्मान के लिए हमेशा तैयार रहने की बात बताई गयी। बताया जा रहा है कि लगभग 9 महीने के कड़े प्रशिक्षण के बाद यह जवान पूरी तरह सेना के एक अंग के रूप में शामिल हो गए। शायद यह अंतिम मौका है जब सेना के जवानों को देश की सेवा के लिए लंबे समय तक काम करने का मौका मिलेगा। इसके बाद सेना में भर्ती के लिए जवानों को देश सेवा के लिए महज 4 वर्षों का समय सरकार ने मुकर्रर किया है जिसे अग्निवीर के नाम से जाना जा रहा है।


Suggested News