बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैंसर का इलाज कराने जमशेदपुर पहुंचे मरीज और उनके परिजन ऑटो में गुजार रहे थे रात, जानकारी मिलते ही सीएम ने दिया यह आदेश

कैंसर का इलाज कराने जमशेदपुर पहुंचे मरीज और उनके परिजन ऑटो में गुजार रहे थे रात, जानकारी मिलते ही सीएम ने दिया यह आदेश

Ranchi : कैंसर की बीमारी ने एक परिवार को ऑटो में रहने को मजबूर कर दिया था। परिवार की रात ऑटो में ही गुजर रही थी। जैसे ही इस बात की जानकारी सीएम को मिली उन्होंने स्थानीय प्रशासन को उक्त परिवार के रहने की व्यवस्था और इलाज का प्रबंध करने इसकी तत्काल सूचना उन्हें देने का आदेश दिया। सीएम के आदेश के बाद स्थानीय प्रशासन ने फौरन पीड़ित परिवार को आश्रय गृह उपलब्ध कराया है। वहीं इसकी सूचना सीएम को दी है। 

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि जामताड़ा स्थित धर्मपुर निवासी पूर्णिमा देवी अत्यंत गरीब महिला हैं। इनको कैंसर हुआ है। इलाज के लिए घर का सब कुछ बेच चुकी हैं। विगत 14 दिनों से जमशेदपुर स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल इनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। परिवार गेस्ट हाउस नहीं मिलने के कारण ऑटो में सो रहा है।   

जैसे ही सीएम को इस बात की जानकारी मिली उन्होंने उपायुक्त को तत्तकाल पीड़ित परिवार के रहने और उसके इलाज का प्रबंध करने का आदेश दिया।  मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एक घंटे के अंदर पीड़ित व उनके परिजनों को जमशेदपुर में आश्रय गृह उपलब्ध करा दिया गया। वहीं उपायुक्त ने इस बात की सूचना मुख्यमंत्री को देते हुए बताया कि संबंधित महिला तथा उनके परिजनों के रहने के लिए मानगो में आश्रय गृह की व्यवस्था करवा दी गई है। 


Suggested News