बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

थाने पहुंच शख्स ने कहा कुछ ऐसा, एकबारगी पुलिस वाले रह गए दंग

थाने पहुंच शख्स ने कहा कुछ ऐसा, एकबारगी पुलिस वाले रह गए दंग

News4nation desk : एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद अपने बच्चों को बहन के घर छोड़कर थाने पहुंच गया। 

थाने में जैसे ही उसने बताया कि वह अपनी पत्नी का मर्डर करके आया तो एकबारगी पुलिस वाले भरोसा नहीं कर पाए। लेकिन जब छानबीन की तो मामला सही पाया गया। पुलिस ने मर्डर का मुकदमा दर्ज कर बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भजनपुरा की है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि 41 वर्षीय राजेश गोयल भजनपुरा थाना क्षेत्र के नॉर्थ घोंडा स्थित गंगोत्री विहार में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। बुधवार की सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हुई। नौबत हाथापाई तक आ गई है। इस दौरान युवक ने गुस्से में आकर पत्नी का गला घोंट दिया। इससे पत्नी की मौत हो गई। 

अचानक हुए इस घटनाक्रम से आरोपी थोड़ी देर के लिए सन्न हो गया। वह अपने बेटी और बेटे को लेकर बहन के घर गया। दोनों को वहां छोड़कर भजनपुरा थाने आकर सरेंडर कर दिया।
 
 डीसीपी (नॉर्थ ईस्ट) ने बताया कि राजेश गोयल थाने आकर पत्नी 37  वर्षीय पत्नी ललिता गोयल का कत्ल करने की जानकारी दी। इसके आधार पर पुलिस ने उसके नॉर्थ घोंडा के गंगोत्री विहार स्थित घर में जाकर देखा तो वहां पत्नी मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया। 

पूछताछ के दौरान राजेश ने पुलिस को बताया कि उसकी एक 9 साल की बेटी है और 3 साल का बेटा है। वह जूते सप्लाई का काम करते थे, लेकिन आजकल खाली थे। इस दौरान उनकी अपनी पत्नी से अनबन रहने लगी। बुधवार सुबह भी इनके बीच कहा-सुनी होने लगी, जो हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान उन्होंने पत्नी का गला दबा दिया। 

हत्या के बाद वह काफी देर तक वह पत्नी की बॉडी के पास बैठा रहा है। इसके बाद बेटी-बेटे को बहन के घर छोड़कर आ गया। पुलिस ने इसके इकबालिया बयान के आधार पर मर्डर का केस कर इसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक महिला के परिजनों को कॉल कर सूचना दे दी गई है।

Suggested News