बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : दवा खरीदने आये शख्स की बदमाशों ने की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BIG BREAKING : दवा खरीदने आये शख्स की बदमाशों ने की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

SIWAN : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में जिले में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखा गया है। जहाँ महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित पुनीत मेडिकल हॉल में दवा खरीदने आए महाराजगंज के रहने वाले पुनीत तिवारी नामक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। 

इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पाकर महाराजगंज की पुलिस मौके वारदात पर पहुंची और जांच में जुट गयी है। 

इस घटना से स्थानीय व्यवसाईयों में काफी आक्रोश हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर कैम्प कर रही हैं। हालाँकि व्यक्ति की हत्या किस वजह से की गयी है। इसका अभीतक पता नहीं चल पाया है। 

सिवान से विजय की रिपोर्ट  

Suggested News