बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में एलईओ ऑफिस में कर्मियों ने किया जमकर हंगामा, अधिकारी पर अपशब्द बोलने का लगाया आरोप

गोपालगंज में एलईओ ऑफिस में कर्मियों ने किया जमकर हंगामा, अधिकारी पर अपशब्द बोलने का लगाया आरोप

GOPALGANJ : समाहरणालय परिसर स्थित एलईओ ऑफिस में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। जब कर्मियों के मनमानी पर अधिकारी ने रोक लगा दी। अधिकारी के रोक लगाते ही कर्मी भड़क गए और जमकर हो हंगामा करते हुए कार्यपालक अभियंता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान सहायक अभियंता ने कार्यपालक अभियंता पर अपशब्द बोलने का आरोप लगाया है।


इस सन्दर्भ में कार्यपालक अभियंता संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि समाहरणालय परिसर स्थित स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (एलईओ) कार्यालय में  आये दिन कर्मीयो द्वारा मनमानी की जाती है। कोई 11 बजे आता है तो को 10 :30 कोई नियम ही नही है। जिसके खिलाफ जब बोला जाता है तो ग्रुप बनाकर  हंगामा किया जा रहा है।

वही अपशब्द के सवाल पर उन्होंने कहा की इसके लिए उन्होंने माफी भी मांग लिया था। इसके बावजूद इसे इशु बनाया जा रहा है। वही सहायक अभियंता शारदा गुप्ता ने बताया कि ऑफिस में महज पांच मिनट लेट पहुंचने पर कार्यपालक अभियंता द्वारा अपशब्द बोला गया।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 


Suggested News