बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आसमान में यात्रियों से भरी फ्लाइट का पायलट हुआ अचानक बेहोश, फिर पैसेंजर ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

आसमान में यात्रियों से भरी फ्लाइट का पायलट हुआ अचानक बेहोश, फिर पैसेंजर ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

Desk. आसमान में उड़ रहा यात्रियों से भरा प्लेन का पायलट अचानक बेहोश हो गया। इसकी सचूना लगते ही फ्लाइट में यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना गया। सभी यात्रियों की सांसे अटक गयी। इस बीच एक पैसेंजर ने प्लेन को सुरक्षित लैंडिंग कराई। बताया ज रहा है कि यात्री ने प्लेन को लैंडिंग कराने के लिए 70 मील तक उड़ाया। ये घटना अमेरिका की बतायी जा रही है। 

जानकारी के अनुसार 14 सीटर कारावैन प्लेन ने अमेरिका के फलोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी, लेकिन कुछ दूरी पर उड़ान भरने के बाद अचानक से पायलट की तबीयत खराब होने लगी और वह बेहोश हो गया। पायलट के बेहोश होने की खबर मिलते ही प्लेन में हाहाकार मच गया, लेकिन एक यात्री ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने यात्री से उसके द्वारा कभी प्लेन को उड़ाने की बात पूछी। इपर यात्री ने जवाब दिया कि उसने आज तक कोई प्लेन नहीं उड़ाया। के बाद एटीसी ने इस यात्री से प्लेन का स्टेयरिंग संभालने के लिए कहा। साथ ही उसे बताया कि वह केवल उनके द्वारा दिए गए निर्देशों को फोलो करें। यात्री ने एटीसी के द्वारा दिए बताए गए निर्देशों का पालन किया। इस प्रकार यात्री ने कुल 70 मील तक इस प्लेन को उड़ाकर उसे सुरक्षित लैंड भी कराया। इस प्रकार एटीसी और यात्री की सूझबूझ से प्लेन में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

Suggested News