बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मास्को जा रहा विमान अफगानिस्तान में हुआ क्रैश, प्लेन के भारतीय होने का किया जा रहा दावा, नागर विमान मंत्रालय ने बड़ी जानकारी

मास्को जा रहा विमान अफगानिस्तान में हुआ क्रैश, प्लेन के भारतीय होने का किया जा रहा दावा, नागर विमान मंत्रालय ने बड़ी जानकारी

DESK :  रविवार को अफगानिस्तान में मास्को जा रहे एक यात्री विमान के क्रैश होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि विमान भारतीय था, जो रास्ता भटकने के कारण क्रेश हो गया है। हालांकि खबर सामने आने के तुरंत बाद नागर विमानन मंत्रालय ने हादसे को लेकर साफ कर दिया कि क्रैश हुआ विमान भारतीय नहीं है। 

मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'अफगानिस्तान में अभी जो दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना हुई है, वह न तो भारतीय विमान है और न ही नॉन शेड्यूल्ड (एनएसओपी)/चार्टर विमान है. यह मोरक्कन पंजीकृत छोटा विमान है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.' अभी तक इस विमान की पहचान को लेकर भारत सरकार तथा अफगानिस्तान सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है

इससे पहले अफगानिस्तान की सूचना मंत्रालय के प्रमुख जबीहुल्लाह अमीरी  ने बताया कि यह विमान कुरान-मुंजान और जिबाक जिले में तोपखाना की पहाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना की जांच के लिए एक टीम को रवाना किया गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह विमान रविवार सुबह क्रैश हुआ है। 


Suggested News