बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में फिर दिखी स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली, कंधे पर पत्नी का शव रखकर ले गया युवक

बिहार में फिर दिखी स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली, कंधे पर पत्नी का शव रखकर ले गया युवक

VAISHALI : बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था के विकास के कई दावे किये जाते हैं। लेकिन कई तस्वीरें ऐसी सामने आती है। जिससे इस दावे का पोल खुल जाता है। ऐसा ही मामला हाजीपुर सदर अस्पताल में सामने आया है। जहां इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति एक महिला के शव को कंधे पर लेकर काफी तेजी से जाता हुआ दिख रहा है। 

व्यक्ति सदर अस्पताल से निकलकर अस्पताल के मुख्य गेट की ओर जा रहा है। इस दौरान न तो उसको कोई रोकने वाला है और ना ही उससे किसी ने पूछताछ की है। बताया गया कि बिदुपुर थाना क्षेत्र में किसी महिला का फंदे से लटका हुआ मिला था। जिसके बाद परिजनों के द्वारा शव के परिक्षण के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। सदर अस्पताल में जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद महिला का पति सदर अस्पताल से शव लेकर फरार हो गया। 

इस संबंध में वैशाली सिविल सर्जन डॉक्टर अखिलेश कुमार मोहन ने बताया कि मामला संदिग्ध है। महिला के शव को लेकर युवक मौके से भाग गया है। एक कमेटी बनाकर इस मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट 

Suggested News