बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व विधान पार्षद की हत्या की साजिश हुई नाकाम, 2 विदेशी पिस्टल के साथ 5 गिरफ्तार

पूर्व विधान पार्षद की हत्या की साजिश हुई नाकाम, 2 विदेशी पिस्टल के साथ 5 गिरफ्तार

NALANDA : पूर्व विधान पार्षद की हत्या की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। समय रहते नालंदा पुलिस ने पांच अपराधियों को विदेशी हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में बताया कि पूर्व विधान पार्षद राजू यादव की हत्या की योजना बनायी गयी थी। 23 अगस्त को सांसद आरसीपी सिंह के रोड शो के दौरान उन्हें मारने की योजना बनी थी। 

राजू यादव की हत्या की साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस ने 2 विदेशी पिस्टल और 40 कारतूस के साथ 5 कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया। नालन्दा के एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि हिलसा थाना इलाके के रसाय विगहा निवासी शिवानंद सिंह और पूर्व विधान पार्षद राजू यादव के बीच चुनावी रंजिश थी और साथ ही एजेंटी को लेकर भी विवाद था। 

इसी विवाद के कारण उसने अपने चार अन्य शूटरों की मदद से 23 अगस्त को सांसद आरसीपी सिंह के रोड शो के दौरान राजू यादव को मारने की नीयत से उनका पीछा कर रहा था मगर भीड़ अधिक होने के कारण वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका। इसी बीच नूरसराय थाना पुलिस को इस बात की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दल-बल के साथ उनलोगों के स्कॉर्पियो का पीछा करने लगे, जैसे ही वो लोग थरथरी मोड़ के समीप पहुंचे कि सादे लिबास में पुलिस बलों ने गाड़ी को घेर लिया। 

पुलिस ने जब इनलोगों की तलाशी ली तो इन लोगों के पास से 2 रसियन मेड विदेशी पिस्टल और 40 कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार शिवानंद सिंह एक कुख्यात अपराधी है। इसपर 1 दर्जन लोगों की हत्या का आरोप है। हाल के दिनों में भी इसने इस्लामपुर के पूर्व प्रमुख मिथिलेश यादव के ऊपर भी जानलेवा हमला किया था। मिथिलेश को 4 गोली मारकर घायल कर दिया था। 

Suggested News