बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हथियार के साथ गिरफ्तार युवक ने किया ऐसा खुलासा, सोचने पर मजबूर हो गई पुलिस

हथियार के साथ गिरफ्तार युवक ने किया ऐसा खुलासा, सोचने पर मजबूर हो गई पुलिस

DHANBAD : जिले की पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान युवक ने हथियार को लेकर जो खुलासा किया उसे जानकर पुलिस कुछ देर के लिए खामोश हो गई। 

दरअसल धनबाद के कंदुआडीह थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल और गोली बरामद किया है। 

डीएसपी विधि-व्यवस्था मुकेश कुमार ने बताया किधनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र से एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक का नाम छोटू है। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना घटी थी। आरोपी जेल में बंद है। गिरफ्तार युवक उस बच्ची का रिश्ते में मामा है। 

मुकेश कुमार ने बताया कि दरअसल छोटू घटना के बाद से बदले की आग में जल रहा था। उसने  पूछताछ के दौरान बताया है कि अपनी भांजी के साथ हुए घटना को लेकर बदले की आग में जल रहा है। वह जेल में बंद आरोपी से बदला लेना चाहता था। पिस्टल और गोली का बंदोबस्त उसने आरोपी को मार के लिए किया था। जैसे ही वह जेल से बाहर आता वह उसकी हत्या कर देता। 

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार छोटू के खिलाप आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 

धनबाद से राजकुमार की रिपोर्ट

Suggested News