बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : होटल मालिक से रंगदारी मांगने का पुलिस ने किया खुलासा, कर्मी ही निकला मास्टरमाइंड

BIHAR NEWS : होटल मालिक से रंगदारी मांगने का पुलिस ने किया खुलासा, कर्मी ही निकला मास्टरमाइंड

NALANDA : राजगीर थाना पुलिस ने होटल संचालक से 10 लाख रंगदारी मांगने की घटना का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। होटल का कर्मी ही मास्टरमाइंड निकला। गिरफ्तार बदमाशों में जहानाबाद जिला के मख्दुमपुर थाना क्षेत्र के उपाध्याय बिगहा निवासी होटल कर्मी प्रदुमन कुमार और उसका ममेरा भाई इसलामपुर के सकरी गांव निवासी संजीत पासवान है।  

डीएसपी सोमनाथ प्रसाद ने बताया कि 1 सितंबर को बदमाश ने फोन कर होटल सागर इन के मालिक प्रवीण कुमार सिंह से दस लाख रुपए रंगदारी की मांग की। जिसका केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। 

मोबाइल नंबर की जांच से बदमाशों का सुराग मिला। दोनों बदमाशों को राजगीर से पकड़ा गया। कर्मी प्रदुमन ने रंगदारी वसूलने की योजना बनाई थी। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार, दारोगा जितेंद्र कुमार व डीआईयू के अधिकारी व कर्मी शामिल थे।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News