बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीड़ी के धंधेबाजों के गोली के शिकार दारोगा ने अंतिम सांस, एसपी ने किया ऐलान - किसी को नहीं छोड़ेंगे

बीड़ी के धंधेबाजों के गोली के शिकार दारोगा ने अंतिम सांस, एसपी ने किया ऐलान - किसी को नहीं छोड़ेंगे

AURANGABAD :  बालू माफियाओं के द्वारा अंजाम दिए गए खूनी वारदात ने रविवार को एक और जान ले ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेर नगर पीड़ी पर हुये जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल सब इंसेक्टर बीरेंद्र कुमार पासवान की आज दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गयी।

पुष्टि करते हुए एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दाउदनगर थाना क्षेत्र के नान्हू बिगहा में हुई मुंशी की हत्या मामले में दो आरोपियों को पकड़ने गुरुवार की रात शमशेर नगर के पीड़ी पर गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया था।उसी दौरान एक घर की छत से लोहे की कील युक्त भारी सामग्री एएसआई बीरेंद्र पासवान पर फेकी गयी थी जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए थे।स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना के पारस अस्प्ताल में इलाज कराया जा रहा था।मगर उन्हें बचाया नही जा सका।

पुलिस विभाग गम में डूबा

एसपी ने बताया कि उनकी मौत पूरे पुलिस प्रशासन के लिए मर्माहत करने वाली है।एसपी ने बताया कि पीड़ी पर हुए हमले मामले में 16 नामजदों को गिरफ्तार कर लिया गया है और शेष अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।एसपी ने कहा कि किसी भी कीमत पर ऐसे जघन्य अपराध को अंजाम देनेवाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Suggested News