बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी के स्वागत में रेप के आरोपी विधायक का पोस्टर, सियासी गलियारे में उठा तूफान

तेजस्वी के स्वागत में रेप के आरोपी विधायक का पोस्टर, सियासी गलियारे में उठा तूफान

PATNA :   तेजस्वी की संविधान बचाओ यात्रा के समर्थन में राजवल्लभ प्रसाद के पोस्टर से खलबली मच गयी है। राजवल्लभ नाबालिग से रेप के आरोपी हैं और अभी जेल में बंद हैं। वे नवादा से राजद विधायक  भी हैं। नवाद में लगे इन पोस्टरों ने विरोधी दलों को एक बड़ा मुद्दा दे दिया है। विरोधी दलों ने कटाक्ष किया है कि तेजस्वी कुख्यातों की मंडली के साथ कौन सा संविधान बचाना चाहते हैं। 

राजवल्ल्भ के स्वागत से तेजस्वी लज्जित नहीं- संजय सिंह

जदयू नेता संजय सिंह ने कहा कि नवादा में तेजस्वी का स्वागत वही राजवल्लभ यादव कर रहे हैं जो नाबालिग से रेप के आरोपी हैं। इससे तेजस्वी लज्जित नहीं हैं बल्कि उनका सीना और चौड़ा हो गया है। बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले तेजस्वी उन्ही लोगों के साथ घूम रहे हैं जिन्होंने कानून को तोड़ा है। महिला सम्मान की बात करने वाले तेजस्वी को बताना चाहिए उन्होंने रेप के आरोपी विधायक को पार्टी से क्यों नहीं निकाला। संजय सिंह ने कहा कि कितने हैरानी की बात है कि दुष्कर्म का आरोपी आपके आवास से मूछ पर हाथ फेरते हुए बाहर निकलता है, और आज उसकी मेजबानी स्वीकर कर रहे हैं। यह एक बड़ा सवाल है कि राजवल्ल्भ यादव ने तेजस्वी की सभा के लिए कितने पैसे खर्च किये हैं ?  संजय सिंह ने तेजस्वी को अनैतिकता और भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया है।

 जदयू नेता नीरज कुमार के सवाल

जदयू के प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नाम एक खुला खत लिखा है। नीरज कुमार ने राबड़ी देवी को लिखा है – महिला होने के नाते एक महिला के दर्द को आप समझती होंगी। तेजस्वी जिस तथाकथित संविधान बचाओ यात्रा पर निकले हैं उनके स्वागत में रेप का आरोपी विधायक पोस्टर लगा रहा है। तेजस्वी यादव के साथ उनके पीए मणि यादव हैं जो देह व्यापार के आरोपी हैं। राबड़ी जी, आप महिला हैं, आप सोचिए कि आज जनता पर क्या गुजर रही होगी। जिस आदमी से राज्य की महिलाएं भयभीत हैं वैसा आदमी आपके बेटे का स्वगात करवा रहा है। आप पूर्व मुख्यमंत्री रही हैं, जनता के दुख-दर्द को समझना आपकी भी जिम्मेवारी है।

Suggested News