बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इस देश के राष्ट्रपति ने महिलाओं से कहा-आधा दर्जन बच्चे पैदा कीजिए

इस देश के राष्ट्रपति ने महिलाओं से कहा-आधा दर्जन बच्चे पैदा कीजिए

News4nation desk : आज भारत और चीन समेत दुनिया के कई देश अत्‍यधिक जनसंख्‍या के दबाव से जूझ रहे हैं। वहीं एक देश के राष्ट्रपति ने अपने देश की महिलाओं से कम से कम  आधा दर्जन  बच्चे पैदा करने की अपील कर सबको हैरत में डाल दिया है। राष्ट्रपति के इस अपील  के पीछे जनसंख्या बढ़ाने के लिए सरकारी प्रयास है या इसकी वजह कुछ और ही है यह लोगों को समझ में नहीं आ रहा है। हालांकि इसे लेकर पूरी दुनिया उनकी आलोचना भी  शुरु हो गई है।  

दरअसल वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एकाएक दुनिया के समाचार पत्रों की सुर्ख़ियों में आ गए। उन्होंने अजीब सा एक बयान दे दिया जिसमें उन्होंने अपने देश  की महिलाओं से कम से कम छह बच्चे पैदा करने की अपील की है। 

राष्ट्रपति निकोलस मादुरो शिशु के जन्म की विभिन्न पद्धतियों का प्रचार कर रहे हैं जिसके लिए नेशनल टेलीविजन पर प्रसारित एक कार्यक्रम में भी वे सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह देश के लिए आपको छह बच्‍चे पैदा करने का आशीर्वाद दे। आप लगातार बच्चों को जन्म दीजिए। हर महिला के कम से कम छह बच्चे तो होने ही चाहिए। 

बताया जा रहा है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का अपने देश की महिलाओं से इस अपील के पीछे का कारण ऐतिहासिक है।  कहा जा रहा  है कि वेनेजुएला में पिछले कुछ वर्षों से आर्थिक संकट के कारण लाखों लोगों ने देश छोड़ दिया है। इस विस्थापन की समस्या के कारण देश कई मुश्किलों से जूझ रहा है। राष्ट्रपति ने  इसीलिए ही महिलाओं से देश की आबादी को बढ़ाने के लिए अपील की है। 

हालांकि निकोलस मादुरो के इस अपील के सामने आते ही उनकी आलोचना भी शुरू हो गई है। दुनिया भर के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने उनकी  आलोचना करते हुए कहा है कि देश को पहले भोजन, कपड़े और स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता है न कि जनसंख्या बढ़ाने की। 

Suggested News