बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

105 रुपए बढ़ गए गैस सिलेंडर की कीमत, अब इतना करना होगा भुगतान

105 रुपए बढ़ गए गैस सिलेंडर की कीमत, अब इतना करना होगा भुगतान

DESK : रूस और यूक्रेन के युद्ध का प्रभाव अब गैस की कीमतों पर पड़ने लगा है। जैसे जैसे युद्ध लंबा खिंचता जा रहा है। गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ गई है। जिसकी शुरुआत आज से हो गई है। बिहार में आज से गैस की कीमतों में 105 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। हालांकि राहत की बात है कि दाम में बढ़ोतरी अभी सिर्फ कमर्शियल सिलेंडरों पर की गई है। लेकिन घरेलू गैस सिलेंडरों के कीमतों में भी जल्द बढ़ोतरी की संभावना है। माना जा रहा है कि जैसे ही पांच राज्यों के चुनाव संपन्न होंगे, उनके  बाद एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाएगी।

2000 के पार अब कमर्शियल गैस सिलेंडर

सरकार द्वारा फिलहाल सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढोतरी की गई है। 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 मार्च यानी आज से अब दिल्ली में 1907 रुपये के बजाय 2012 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में अब 1987 रुपये के बजाय 2095 रुपये में मिलेगा। यह तीसरी बार होगा,जब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दो हजार के पार पहुंची है। इससे पहले नवंबर में यह 2000 का हुआ और दिसंबर में 2101 रुपये का हो गया। इसके बाद जनवरी में यह फिर सस्ता हुआ और फरवरी 2022 को और सस्ता होकर 1907 रुपये पर आ गया था।


घरेलू सिलेंडर भी होंगे 100 रुपए मंहगे

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर नॉन-सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में कई महीने से राहत है। जबकि कच्चे तेल के दाम 102 डॉलर प्रति बैरल पार हो चूका है। तेल कंपनियां चुनाव के संपन्न होने का इंतजार कर रही हैं। छह अक्टूर 2021 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चुनाव बाद यानी 7 मार्च के बाद कभी भी गैस के दाम 100 से 200 रुपये प्रति सिलेंडर से अधिक बढ़ सकते हैं।

Suggested News