बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपने प्रेमी संग शादी के बंधन में बंधेगी इस देश की प्रधानमंत्री, दो साल से हैं लिव इन

अपने प्रेमी संग शादी के बंधन में बंधेगी इस देश की प्रधानमंत्री, दो साल से हैं लिव इन

DESK : न्यूजीलैंड को दुनिया के सबसे साफ सुथरे देश में शामिल किया जाता है। अब इस देश से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह खबर है यहां की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न की शादी। इस बात की पुष्टि खुद वहां की पीएम ने की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अगले गर्मी में वह शादी करने जा रही है। शादी की तारीख उन्होंने अभी नहीं बताई है। जेसिंडा अर्डर्न अपने प्रेमी के साथ पहले से ही रह रहीं हैं। उनके एक साल की बच्ची नीव भी है।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने विवाह गर्मी के मौसम करने की बात कही है। दक्षिणी गोलार्द्ध में गर्मी का मौसम दिसंबर से फरवरी के बीच होता है। ऐसी स्थिति में इन्हीं महीनों में उनका विवाह होगा। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न के क्लार्क गेफोर्ड लंबे समय तक मित्र रहे हैं। दो साल पहले जेसिंडा ने घोषणा की वह अपने मित्र गेफोर्ड के साथ पार्टनर के रूप में रहेंगी। 

गेफोर्ड टीवी पर शो हॉस्ट करते थे। वह फिशिंग शो के प्रेजेंटर रहे हैं। अब उन्होंने अपनी बच्ची की देखभाल करने का फैसला किया है। जेसिंडा दूसरी ऐसी प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में बच्ची को जन्म दिया। अपने प्रेमी क्लार्क गेफोर्ड के साथ न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न पहले से ही रह रहीं हैं



Suggested News